OTHERS

कलम के सिपाही विवेक सिन्हा की 13वीं पुण्यतिथि: बक्सर में स्मृति सभा व रक्तदान शिविर आयोजित

चुरामनपुर में श्रद्धांजलि सभा, व्यवहार न्यायालय में माल्यार्पण; 10 लोगों ने किया रक्तदान, समाजसेवा के संकल्प को किया गया याद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के यश:शेष पत्रकार विवेक कुमार सिन्हा की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेक सिन्हा स्मृति संस्थान के तत्वावधान में स्मृति सभा सह रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं उनके पैतृक गांव चुरामनपुर में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

 

इसके साथ ही बार एसोसिएशन बक्सर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में लगी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा और बक्सर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र नाथ ने संयुक्त रूप से की। अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि विवेक कुमार सिन्हा एक होनहार और संघर्षशील पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी कलम की ताकत से कभी समझौता नहीं किया। वे हमेशा समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहे। संस्थान की सचिव दीपशिखा ने उन्हें एक आदर्श शिक्षक, संवेदनशील पत्रकार और जुझारू अधिवक्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बना ली थी और समाज के रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं उनके सहयोगी शिक्षक विमल कुमार सिंह ने बताया कि विवेक कुमार सिन्हा की स्मृति में स्थापित संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है, ताकि उनके विचार और आदर्श समाज में जीवित रहें।

 

दैनिक जागरण के जिला प्रभारी शुभनारायण पाठक ने कहा कि विवेक सबसे पहले एक सच्चे इंसान थे और उनकी आत्मीयता ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी। उन्होंने प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर स्थानीय जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कुल 10 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में शिक्षक विमल कुमार सिंह, राकेश कुमार, शुभम कुमार, शुभम ओझा, अविनाश कुमार, अभिनव वशिष्ठ, सरोज कुमार, प्रकाश पासवान और सोहैल खान शामिल रहे। कार्यक्रम में उज्जवल सिन्हा, दीपांकर सिन्हा, अखौरी सुशील सिन्हा, रणवीर सिंह, अर्जुन, पप्पू पासवान, सूर्यकांत पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, धीरज पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वीडियो देखें :

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button