OTHERS

‘रिवाह बाय तनिष्क’ का भव्य लॉन्च: मैथिली ब्राइडल कलेक्शन ने बिखेरी परंपरा और आधुनिकता की चमक

मधुबनी कला से प्रेरित खास कलेक्शन, अभिनेत्री अक्षरा सिंह बनीं आकर्षण का केंद्र; शादी और अक्षय तृतीया सीजन को ध्यान में रखकर पेश किए गए हल्के और बहुउपयोगी डिज़ाइन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
देश के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड Tanishq के वेडिंग सब-ब्रांड Rivaah by Tanishq ने मंगलवार को बक्सर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित अपने स्टोर में ‘मैथिली’ नामक विशेष ब्राइडल कलेक्शन का भव्य लॉन्च किया। इस खास अवसर पर स्टोर में ग्राहकों और शहर के कई सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

 

मिथिला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक Madhubani Art से प्रेरित यह कलेक्शन पारंपरिक सौंदर्य और आधुनिक डिज़ाइन का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। ‘मैथिली’ कलेक्शन को फिलहाल बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया है, हालांकि अन्य राज्यों के ग्राहक भी ऑर्डर के माध्यम से इसे प्राप्त कर सकते हैं। इस कलेक्शन का प्रमुख आकर्षण भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री Akshara Singh हैं, जो इस ब्राइडल सीरीज का चेहरा बनी हैं। उनके जुड़ाव ने इस लॉन्च को और भी खास बना दिया है। स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कलेक्शन को विशेष रूप से Akshaya Tritiya और आगामी विवाह सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 18 कैरेट सोने से बने इन आभूषणों में हल्के, आरामदायक और बहुउपयोगी डिज़ाइनों को शामिल किया गया है, ताकि दुल्हनें इन्हें शादी के अलावा अन्य अवसरों पर भी आसानी से पहन सकें।

 

उन्होंने बताया कि आज की आधुनिक दुल्हनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन में ऐसे डिज़ाइन शामिल किए गए हैं, जो न केवल आकर्षक हैं, बल्कि लंबे समय तक पहनने में भी सहज हैं। वहीं, बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने कहा कि इस कलेक्शन में बारीक फिलिग्री वर्क, रवा कारीगरी और पारंपरिक प्रतीकों का विशेष ध्यान रखा गया है, जो इसे खास बनाता है। यह कलेक्शन मिथिला की सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक ज्वेलरी के रूप में प्रस्तुत करता है। कुल मिलाकर, ‘मैथिली’ कलेक्शन बक्सर के ग्राहकों के लिए एक नया और खास अनुभव लेकर आया है, जो परंपरा, कला और आधुनिकता का सुंदर संगम पेश करता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button