फाउंडेशन स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया


न्यूज विजन। बक्सर
फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उल्लेखनीय है कि आज विद्यालय परिसर में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा भी संचालित हो रही थी। इस कारण कार्यक्रम दोनों पालियों के मध्य अवकाश के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें परीक्षा कार्य में लगे अधिकतर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण, अकादमिक एक्सीलेंस डॉ एसके दुबे, रामायण राय, अनिल ओझा, राजीव पाठक, संजीव सिंह, सरोज सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
साथ ही विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं में जमाल अहमद सिद्दकी, रूबी कुमारी, अरविंद कुमार, सरिता कुमारी, अजीत कुमार, कुसुम चौहान, दुलारचंद एवं अन्य शिक्षकों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनिर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेकर किया गया।





