OTHERS

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले के मो. शाहिद व सोनी कुमारी को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जिले के संगीत गुरु अनुराग मिश्रा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने हासिल किया सफलता

न्यूज विजन। बक्सर
राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2023 में कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान प्राप्त कर जिलें का मान बढ़ाया है। जिन्हे शुक्रवार को डीएम अंशुल अग्रवाल द्वारा सारण जिलें में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले के प्रतिभागी सोनी कुमारी (शास्त्रीय गायन) में तृतीय एवं मो. शाहिद (सुगम संगीत) में द्वितीय स्थान प्राप्त किये। जिसको जिला पदाधिकारी के द्वारा कलाई घड़ी एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

हर वर्ष आयोजित होनेवाली कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2023 में जिलें ने पूरे राज्य में अपना दमखम दिखाया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन ने कराया था। काजिसमें जिलें भर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी। तत्पश्चात निर्णायक मंडल के द्वारा बडे़ ही सुक्ष्म ढंग से प्रतिभागियों का आकलन किया गया जिसमें 30 कलाकारों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। वही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो कलाकारों को उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था। जिन्हे डीएम ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।साथ ही अगले वर्ष होने वाली युवा उत्सव की शुभकामनाएँ एवं इसी तरह आगे बढते हुए जिला का नाम रौशन करने शुभकामना दी गई।

संगीत गुरू अनुराग मिश्रा शिक्षक राज +2 उच्च विद्यालय डुमराँव जिनके अगुवाई में टीम गठित की थी। जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल एवं प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा द्वारा प्रतिभागियों को शुभकामना दी गई। इस सम्मान के लिए प्रतिभागियों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद के साथ और मेहनत कर बक्सर जिलें का नाम रौशन करने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button