राज्य स्तरीय तीन दिवसीय विद्यालय बालिका वुशु प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका वुशु अण्डर -17/19 खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंगलवार को नगर भवन में डीएम अंशुल अग्रवाल, डीडीसी डॉ० महेन्द्र पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रंजना कुमारी, वूशु संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।








उद्घटान के पूर्व नोडल पदाधिकारी / उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा इसके पूर्व श्री शशांक सिंह ने अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया तत्पश्चात डीएम अंशुल अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए शुभ कामनाएँ दी एवं बक्सर जिले के राष्ट्रीय / अन्तराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वही उप विकास आयुक्त द्वारा सभी खिलाडियों, टीम प्रभारी एवं टीम प्रबंधक को संबोधित किया एवं आशीष वचन दिए। वही शास्त्रीय संगीत के गायन का कार्यक्रम पंडित सुक्रिती मिश्रा एवं टीम द्वारा अहिर राग भैरव एवं बंदिश गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।



प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाने वाले शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार, जितेन्द्र मिश्र, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, शामा परवीन, उर्मिला कुमारी, अन्जु कुमारी, नितीश कुमार, मदन राम, कार्यपालक सहायक, चंदन कुमार कार्यालय लिपिक एवं श्री रोहित कुमार एकलव्य प्रशिक्षक, इत्यादि उपस्थित थे सर्वप्रथम दोनों ग्रुप के सभी खिलाडियों का तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा वजन लिया गया। जिसके पश्चात् प्रतियोगिता शुभारम्भ हुआ।

