RELIGION

मोहनिया में आयोजित महायज्ञ के लिए दिव्य रूद्राक्ष को लेकर साध्वी लक्ष्मी संत महात्माओं के साथ पहुंची रामरेखा घाट, पूजन व धर्मसभा का हुआ आयोजन 

24 से 29 दिसम्बर तक राष्ट्र रक्षा रूद्राक्ष महायज्ञ में 5 लाख 51 हजार दिव्य रुद्राक्ष को लगातार  विधिवत मंत्रोच्चार के बीच होगा अभिषेक 

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर 

कैमुर जिला अंतर्गत मोहनियां के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्र रक्षा रूद्राक्ष महायज्ञ में 5 लाख 51 हजार दिव्य रुद्राक्ष को लगातार 6 दिनों तक विधिवत मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया जाना है। जिसके लिए  शुक्रवार को यज्ञ स्थल मोहनियां से दिव्य रूद्राक्ष को लेकर परम पूज्य साध्वी लक्ष्मी माता के साथ संत महात्माओं की टोली महर्षि विश्वामित्र की पावन भूमि बक्सर पहूंची।

 

जिले के दानी कुटिया के समीप बक्सर चौसा मार्ग पर राष्ट्र रक्षा समिति के संयोजक राणाप्रताप सिंह के अगुवाई में सीताराम विवाह महोत्सव के पूज्य संत श्री राजाराम शरण दास सहित सैकड़ों भक्तों द्वारा फूल माला और गाजे बाजे, हाथी घोड़ा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सदस्यों द्वारा मोटरसाइकिल जत्थे के साथ आगवानी करते हुए रूद्राक्ष रथ यात्रा को रामरेखा घाट लाया गया।

जहाँ पूज्य साध्वी लक्ष्मी माता द्वारा श्री रामेश्वर नाथ मंदिर के न्यासी रामस्वरूप अग्रवाल व हरिशंकर गुप्ता की देखरेख में भगवान श्री रामेश्वर नाथ की विधिवत पूजा अर्चना की गई।
इसके उपरांत 5 लाख 51 हजार दिव्य रूद्राक्ष का मंत्रोच्चार के बीच आदित्य चौधरी, विमल सिंह, हरिशंकर गुप्ता, वीरू सिंह, संजय राय व अन्य भक्तों की अगुवाई में गंगाजल में अभिषेक कराया गया। तत्पश्चात राष्ट्र रक्षा समिति द्वारा  रामरेखा घाट पर एक धर्मसभा आयोजित की गई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य साध्वी लक्ष्मी माता जी, मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व धर्म जागरण (बिहार/झारखंड) के क्षेत्र प्रमुख आदरणीय सुबेदार सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बसांव मठ के मुख्य पुजारी श्री भोला बाबा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

धर्मसभा की अध्यक्षता परम पूज्य  संत श्री राजाराम शरण महाराज व संचालन यज्ञ समिति के जिला संयोजक राणाप्रताप सिंह  ने किया। उक्त अवसर पर धर्म सभा को संबंधित करते हुई मुख्य अतिथि के रूप में पधारी सनातन धर्म की ध्वजा वाहिका साध्वी लक्ष्मी माता जी ने कहा कि बक्सर ऋषि मुनियों की तपोभूमि और महर्षि विश्वामित्र की यज्ञ भूमि होने के फलस्वरूप राष्ट्र रक्षा रुद्राक्ष महायज्ञ के निमित्त 5 लाख 51 हजार दिव्य रुद्राक्ष को इस भूमि पर मां उत्तरायणी गंगा के गोद में मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया है।

उक्त दिव्य रुद्राक्ष यात्रा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिन्द, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, निरंजन राम पूर्व विधायक, ललन पासवान पूर्व विधायक, यज्ञ समिति मोहनियां के संयोजक राकेश उर्फ गबरू सिंह, कैमूर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा नेता कृष्णा सिंह, अभय सिंह, तरूण सिंह, राष्ट्र रक्षा समिति के संयोजक राणाप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, बजरंगी तिवारी, आदित्य चौधरी, हरिशंकर गुप्ता, राजाराम पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, विश्वमित्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, विरू सिंह, अरुण सिंह, विमल सिंह, अशोक लाल, विनोद राय, चमचम पाण्डेय, सुरेश वर्मा, मुनीजी सिंह, सुरेश गुप्ता, अशोक पासवान, रवि केशरी, मीरा कुमारी, रंजना गुप्ता सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button