OTHERS

दिव्य भारत ट्रस्ट द्वारा महिला अधिकार इकाई “माई” का किया गठन

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई पहल

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

दिव्य भारत ट्रस्ट ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला अधिकार इकाई (माई) का गठन किया है। यह इकाई महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने, उनकी सामाजिक, आर्थिक और मानसिक मजबूती के लिए प्रतिबद्ध होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनैना यादव ने किया एवं संचालन प्रियम कुमारी ने किया, पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किये, माई के संयोजक प्रियंका शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सुनैना यादव जी को नियुक्त किया गया है। उनके कुशल नेतृत्व और अनुभव से, यह इकाई उन असहाय और शोषित महिलाओं को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेगी, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

माई के मुख्य उद्देश्य: 

असहाय और शोषित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करना, महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, रोजगार युक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना, जरूरतमंद महिलाओं को हर संभव सहायता प्रदान करना। सुनैना यादव ने इस अवसर पर कहा, “माई केवल एक इकाई नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो हर महिला को उसका उचित अधिकार दिलाने और समाज में उसका सम्मानित स्थान सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगा। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।”

 

दिव्य भारत ट्रस्ट के इस प्रयास से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। ट्रस्ट के सदस्य, समाजसेवी, और संबंधित अधिकारी इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, माई के सदस्यों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आर्थिक सबलता प्रदान करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण सिलाई, ब्यूटीशयन, पापड़,आचार,मशाला, अन्य घरेलू उद्योग से जोड़कर उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियम, एहतेशाम, इंदु, रूबी पाण्डेय, अनु पाण्डेय, गीता जी, काजल, सीमा प्रजापति, शांति देवी, अनु राज सैकड़ों अन्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button