POLITICS

भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान जनता से किए गए झूठे वादा के खिलाफ हमलोग परिवर्तन का ले रहे है संकल्प : अखिलेश सिंह

2024 के लोकसभा चुनाव में 100 सीटे भी नहीं जीत पायेगी भाजपा : अखिलेश सिंह 

न्यूज विजन । बक्सर
केंद्र की भाजपा सरकार 2014 में वादा किया था दो करोड़ नौकरी और हर गरीबों के खाता में 15 लाख दिलाने का लेकिन जब सरकार बनी तो चुनाव में किया गया वादा भूल गए। वही 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किए लेकिन वो भी झूठा निकला। किसानों की आय दोगुनी तो नही हुई लेकिन उर्वरक, डीजल, पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई और किसानों की आमदनी जस की तस रह गई। हमने केंद्र सरकार द्वारा जनता से किए गए झूठे वादों को लेकर परिवर्तन संकल्प रैली कर रहे है। उक्त बाते बुधवार को नगर भवन में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शहर के नगर भवन में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा।

उन्होंने कहा कि जिस धान को स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में किसानों से 550 रू में ली जाती थी मनमोहन सिंह की सरकार बनने के साथ 1100 रू कर दिया गया था। इसके अलावा गेहूं, मक्का, तेलहन, दलहन, गन्ना सबकी कीमत किसानों के लिए बढ़ाया गया था। क्योंकि चुनाव के दौरान किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का वादा किया गया था उसे पूरा किया गया। कांग्रेस पार्टी कभी झूठा वादा नहीं करती है। देश के जिन राज्यों में सरकार बनी किसानों का कर्ज माफ हुआ। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, हिमाचल आदि प्रदेशों में किसानों के कर्ज माफी के साथ उन्हे बिजली की दरों में भी रियायत दी गई। वही उन्होंने कहा कि बिहार के बक्सर परिवर्तन की धरती रही है। हम उपस्थित जनता के साथ समस्त जिलेवासियों को आश्वस्त करते है की हमारे दोनो विधायकों से जो भी गलतियां होती है आपलोग पटना आकर हमसे मिल सकते है इनलोगो द्वारा आप सभी सम्मानित जनता से किया गया हर वादा पूरा करने का प्रयास हम करेंगे हम संकल्प लेते है। चुनाव के दौरान जो भी वादा किया जाएगा सरकार बनने पर उसे पूरा किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा 100 सीटे भी नही जीतेगी उनलोगो की झूठ अब जनता के सामने आ गया है। जिसका जवाब चुनाव में जनता देगी। परिवर्तन संकल्प रैली की अध्यक्षता और संचालन जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने किया जबकि रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम,प्रवीण सिंह कुशवाहा, ब्रजेश पांडे, रीता सिंह, राजेश मिश्रा, मनीष कुमार, निर्मल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, प्रमोद ओझा, सत्येंद्र ओझा आदि ने रैली को संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधायको द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को बड़ा माला पहनाकर किया गया। वही जिलाध्यक्ष द्वारा सोने के मुकुट व सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button