Uncategorized

भाजपा के भीष्म पितामह स्व. कैलाश पति मिश्र के पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव में हुआ प्रतिमा का अनावरण 

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर 
शुक्रवार को भाजपा के भीष्म पितामह स्व. कैलाश पति मिश्र के पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव सदर प्रखंड के दुधारचक में स्व. कैलाश पति मिश्र के मूर्ति पूजन व अनावरण के कार्यक्रम में भाजपा वन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
स्थानीय सांसद अश्वनी चौबे का कार्यक्रम का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण : राजाराम शरण दास जी महाराज 
प्रतिमा अनावरण कार्य बतौर मुख्य अतिथि महान संत श्री पंडोखर जी सरकार के साथ जिले के  पूज्य संत राजा राम शरण दास जी महाराज व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व शशि भूषण मिश्र उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की शुभारम्भ भूमि पूजन कर स्व. कैलाशपति मिश्र को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर पूज्य संत राजाराम बाबा ने कहा कि भाजपा के भीष्म पितामह स्व0 कैलाश पति मिश्र के मूर्ति पूजन अनावरण में स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे द्वारा विरोध करना और इस कार्यक्रम में न आना दुर्भाग्य है कैलाश पति मिश्र जी का विरोध करने वाला देश द्रोही ही हो सकता है।
प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल लोग

कार्यक्रम में सदस्य-लोकसभा संयोजक प्रियव्रत सिंह, राजाराम पांडेय, बजरंगी तिवारी, आदित्य चौधरी, नंदलाल पंडित, उमाकान्त पांडेय, अशोक लाल, अरुण गुप्ता, विमल सिंह, सुरेश गुप्ता, जितेंद्र दुबे, मुनीजी सिंह, मिथिलेश पांडेय समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button