महिलाओं से लाखों की ठगी कर फाइनेंस कम्पनी हुआ फरार
महिलाओ ने नगर के बाईपास रोड में कम्पनी ऑफिस के बाहर किया हंगामा, सड़क जाम




न्यूज़ विज़न। बक्सर
फाइनेंस कम्पनी द्वारा ग्रामीण महिलाओं से लोन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गया है जिसके बाद बुधवार आक्रोशित महिलाओं ने नगर के बाईपास रोड स्थित कंपनी के ऑफिस में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर उतर गई। जिसकी सुचना मिलते ही नगर थाना एवं मुफसिल थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस महिलाओं काे समझाने में जुट गई है। लेकिन देर शाम तक महिलाओं का विरोध जारी रहा।








इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईपास राेड में परिधि नाम निजी फाइनेंस कंपनी का संचालन होता है। कंपनी के कर्मियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के जीविकोपार्जन काे लेकर लोन देने का कार्य करते थे। कंपनी के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से लाेन के नाम पर करोड़ों रुपए की वसूली कर लिए थे। महिलाओं काे जब ठगी का आभास हुआ तो बुधवार काे बाईपास रोड स्थित ऑफिस पर पहुंचे। महिलाओं ने देखा कि कंपनी के सभी कर्मी ताला बंद कर फरार हाे गए है। कंपनी में ताला लगा देख महिलाएं आक्रोशित हो गई।



महिलाओं ने कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाएं बक्सर-आरा मुख्य मार्ग पर उतर सड़क जाम करते हुए नारेबाजी करने लगी। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं काे समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया। लेकिन महिलाएं ऑफिस से हटने का नाम नहीं ले रही थी। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों काे दे दी गई है। वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

