RELIGION

श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में मंगलवार को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव, 56 भोग के होंगे दर्शन

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा धार्मिक आयोजन, प्रवचन, कीर्तन-भजन के साथ श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा प्रसाद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर आश्रम में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव में श्रद्धालुओं को भगवान श्री ठाकुर जी के छप्पन भोग के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। साथ ही भोग प्रसाद ग्रहण करने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

 

इस संबंध में श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के महंत पूज्य राजाराम शरण दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्री ठाकुर जी को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग के दर्शन एवं प्रसाद सेवन का अवसर मिलेगा।

 

महंत राजाराम शरण दास जी महाराज ने बताया कि धार्मिक आयोजन के दौरान आध्यात्मिक प्रवचन के साथ कीर्तन-भजन का भी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आश्रम पहुंचकर भगवान श्री ठाकुर जी का दर्शन करें और भोग-प्रसाद के सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मन को शांति मिलती है तथा आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। अन्नकूट महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा। आश्रम की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों को इस पावन आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button