फ़रवरी माह में आयोजित होगा ब्रह्मपुर महोत्सव, बिस्मिल्ला खां महोत्सव व विश्वामित्र महोत्सव
ब्रह्मपुर महोत्सव 14 फरवरी, बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 21 फरवरी एवं विश्वामित्र महोत्सव 28 फ़रवरी को होगा आयोजित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ब्रह्मपुर महोत्सव, विश्वामित्र महोत्सव एवं बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु जिला स्तरीय बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जिसमें ब्रह्मपुर महोत्सव के आयोजन हेतु 14 फरवरी, बिस्मिल्लाह खां महोत्सव के आयोजन 21 फरवरी एवं विश्वामित्र महोत्सव के आयोजन 28 फ़रवरी को आयोजित करने हेतु सहमति दी गई।








ब्रह्मपुर महोत्सव हाई स्कूल ब्रह्मपुर के प्रांगण में, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राज हाई डुमरांव के प्रांगण में एवं विश्वामित्र महोत्सव किला मैदान बक्सर में आयोजित किया जाएगा। तीनों आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति हेतु प्राथमिकता देने हेतु कहा गया। बैठक में अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार, उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल, स्थापना उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




