OTHERS

 बिहार अपने गौरवशाली अतीत और महान संस्कृति के लिए वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है : डीएम 

 113 वें बिहार दिवस के अवसर पर जिलेभर में आयोजित हुआ विभिन्न कार्यक्रम  

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 22 मार्च बिहार दिवस के मौके पर शहर के नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल, एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, एसडीएम धीरेन्द्र मिश्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा कलाकारों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम ने सर्वप्रथम 113 वें बिहार दिवस के अवसर पर समस्त बक्सर जिले वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज यह दिन बिहार के निवासी होने का गर्व करने का दिन है, इसलिए हम सभी को आज के दिवस को पर्व के रूप में मनाना चाहिए। 17 मार्च को बक्सर जिला स्थापना दिवस से लेकर 22 मार्च बिहार दिवस तक बक्सर जिले का पूरा माहौल त्यौहार जैसा होता है। बिहार का गौरवशाली इतिहास हमें बताता है कि यह धरती लोकतंत्र की जननी है। यह ज्ञान, अहिंसा एवं करूणा का पावन स्रोत है। इस राज्य की सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक विरासत अत्यन्त समृद्ध है। बिहार अपने गौरवशाली अतीत और महान संस्कृति के लिए न केवल देशभर में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान रखता है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि यह वही बिहार है जहां नालंदा का विश्वविद्यालय स्थापित हुआ था, चाणक्य की नीति का सृजन हुआ, महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई, जहां महावीर ने अहिंसा का संदेश दिया, आर्यभट्ट ने शून्य दिया, गुरु गोविंद सिंह ने साहस का प्रकाश दिखाया, जहां सत्याग्रह की शुरुआत हुई, जिसने भारत को प्रथम राष्ट्रपति दिया, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाई ने पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त की एवं बिहार ने लोकगीतों के माध्यम से सदियों का संस्कार किया गया है। आज बिहार सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगतिशील है चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि अथवा ग्रामीण एवं शहरी विकास हो। जीविका के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं हैं। बिहार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है एवं अपनी लोकहितकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। दूरदर्शी सुधारों, तेजी से बढ़ते स्टार्टअप परिवेश और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास पर विशेष जोर के साथ, बिहार अपनी आर्थिक संभावनाओं को नया आयाम देने को तैयार है। बक्सर जिले में भी उद्योग के क्षेत्र में कई निवेशकों द्वारा अपना उद्योग स्थापित किया जा रहा है।

बिहार दिवस के अवसर पर बक्सर जिले में प्रातः 07 बजे  खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, पूर्वाह्न 10:00 बजे अनुमंडल स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही संध्या 07 बजे रामरेखा घाट पर गंगा आरती का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। जिसमे सृष्टि द्वारा एकल डांस, आशीष पाण्डेय, भावना पांडे, ओमकार, पूनम यादव, विनय मिश्रा, जितेंद्र कुमार एवं धीरज पाण्डेय द्वारा एकल गायन, शैलेंद्र एवं अनुराधा द्वारा कथक, रविरंजन चौबे, समूह गायन, अभिषेक द्वारा बांसुरी वादन तथा हीरो जैक्सन द्वार समूह डांस पर प्रस्तुति दी गई।

22 मार्च 2025 को विश्व जल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त बक्सर जिलेवासियों से जल संरक्षण के प्रति अपना योगदान देने पानी को व्यर्थ न करने का अपील किया गया। समस्त जिले वासियों से गौरव के साथ नये भारत के विकास और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने हेतु अपील किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button