RELIGION

पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के जन्मदिवस पर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का हुआ वितरण 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

रविवार को परम पूजनीय गुरुदेव पद्मविभूषित जगतगुरु रामानंदचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के जन्म उत्सव और मकर संक्रांति की अवसर पर केशव कुंज मैरेज हॉल चुरामनपुर के विजय शंकर पांडे और उनकी धर्मपत्नी कलावती पांडे द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में हजारों लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया।

 

 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए गिरीश पांडेय ने बताया की गुरुदेव के जन्मदिवस पर हमलोगो द्वारा समाजसेवा से जुड़ा कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में मकर संक्रांति के मौके पर बक्सर स्टेशन पर प्रसाद स्वरुप खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। जिसमे स्टेशन के आसपास रहनेवाले असहायों गरीबो के अलावा जो भी यात्री, राहगीर है गुरुदेव के नाम पर प्रसाद ग्रहण किये। साथ ही गुरुजी को दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में  भीम प्रसाद, नंदकुमार तिवारी, मुन्ना पांडे, झब्बू राय अधिवक्ता, राज बिहारी ओझा अधिवक्ता, दिलीप पांडे, संजय त्रिवेदी, प्रतिमा पांडे, लता देवी के अलावा वामन चेतना मंच से जुड़े अनेको लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button