नगर, मुफसिल, इंडस्ट्रियल, डुमरांव के थानेदार समेत जिले के 28 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला
तीन वर्ष से अधिक समय तक एक जिला में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों का शाहाबाद डीआईजी ने किया तबादला




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय निर्वाचन आयोग एवं बिहार सरकार निर्वाचन विभाग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने हेतु चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों से आच्छादित होने वाले पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण भी किया जाता है। जिसके मद्देनजर शहाबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा द्वारा 30 जून 2024 तक एक ही जिला में 03 वर्ष तक अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस निरीक्षक कोटि के 108 पुलिस पदाधिकारियों के स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे भोजपुर के 32 रोहतास से 18, बक्सर के 28 और कैमूर जिला से 30 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला अंतर जिला किया गया है।








बक्सर जिला के 28 इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ है जिसमे नगर थाना, औद्योगिक, मुफसिल और डुमरांव समेत अन्य शामिल है। तबादला हुए प्रोन्नति प्राप्त इंस्पेक्टरों का नवपदस्थापित जिला भेजा गया है जिसमे विमल दास को भोजपुर, विन्देश्वर राम भोजपुर, सुभाष चन्द्र प्रसाद भोजपुर, निर्मल कुमार कैमूर, मुकेश कुमार 2 कैमूर, मनोज कुमार सिंह कैमूर, मुकेश कुमार भोजपुर, बैजनाथ चौधरी कैमूर, दिनेश कुमार मालाकार रोहतास, सुबोध कुमार भोजपुर, राजीव रंजन राय रोहतास, कमलजीत भोजपुर, विगाउ राम रोहतास, संजीव कुमार भोजपुर, मनोज कुमार पाठक कैमूर, संतोष कुमार कैमूर, रंजीत कुमार सिन्हा रोहतास, राजेश मालाकार भोजपुर, सुनील कुमार निर्झर कैमूर, रामबदन सिंह कैमूर, विन्देश्वरी कुमार भोजपुर, राहुल कुमार रोहतास, अंजु कुमारी रोहतास, आलोक कुमार कैमूर, अनील कुमार भोजपुर, प्रियेश प्रियदर्शी कैमूर, विशुनदेव कुमार कैमूर एवं कुणाल कृष्ण रोहतास जिला भेजा गया है।

