CRIME

नगर थानाध्यक्ष ने ज्योति प्रकाश चौक पर चलाया वाहन जांच अभियान, 21 हजार वसूला जुर्माना 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शहर के ज्योति प्रकाश चौक पर एसपी मनीष कुमार के निर्देशानुसार नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक चालकों से लगभग 21 हजार का चालान काटा गया। अचानक वाहन जांच अभियान चलने से बाइक चालकों में हड़कम्प मच गया। बाइक चालकों ने अपना रास्ता बदलने में भलाई समझी।

 

नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ज्योति प्रकाश चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मुख्य रूप से ट्रिपल लोडिंग, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच किया गया। कागजों में कमी मिलने पर बाइक चालकों से फाइन वसूला गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान करीब 21 हजार रुपए का फाइन वसूला गया। अचानक से बाइक जांच अभियान को देखते ही बाइक चालकों ने अपना रास्ता बदलने में ही भलाई समझी। हालांकि कुछ बाइक चालकों को कड़ी हिदायत भी दिया गया की ट्रिपल सवार चलने वालों से भी फाइन वसूला जाएगा। हालांकि उन्होंने कम उम्र के बच्चों के परिजनों से ट्रिपल लोडिंग बाइक सवारी नहीं करने की अपील भी किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button