POLITICS

विश्वामित्र की धरती पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री का कार्यकाल रावण की तरह रहा है, कोई उपलब्धि हो तो माला पहनाने को हम तैयार है : सुधाकर सिंह

सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए राजद का कार्यकर्ता जन संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित

न्यूज़ विज़न। बक्सर

मै भूल जाता हूँ की यहाँ के सांसद कभी स्वास्थ्य मंत्री रहे है क्योकि उनके कार्यकाल का दस वर्ष हो गया मगर कोई बड़ी उपलब्धि क्षेत्र की नहीं है। कोई पांच बड़ी उपलब्धि गिना दे तो हम उन्हें माला पहनाने को तैयार हो जायेंगे। वही उन्होंने इस विश्वामित्र की धरती पर उनका कार्यकाल रावण की तरह रहा है उक्त बातें बुधवार को शहर के नया बाजार स्थित आशीर्वाद मैरेज हॉल में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोजित कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने कहा।

 

उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव मे जब हमारे दल द्वारा 10 लाख नौकरी का घोषणा पत्र मे लाया गया। तब भाजपा वाले हंस रहे थे। कहा से इतना नौकरी कहां से लाएंगे। जब हमारी सरकार आई तो अभी तक 5 लाख नौकरी अभी डेढ़ साल तक मे दे चुकी है। और अभी भी वैकेंसी निकला है और निकल रहा है। और केन्द्र सरकार के 10 साल होने का है। अभीतक भारत के एक छोटे से गॉव मे भी एक सरकारी नौकरी भारत सरकार दे पाई है। जब केन्द्र मे डॉक्टर  मनमोहन सिंह की सरकार थी तो किसानो के लिए जमीन का मूल्य लागत मूल्य से चार गुना देने का कानून बना था और किसानो को मिल रहा था।लेकिन जबसे भाजपा सरकार आई है तबसे किसानो के जमीन का मूल्य कौड़ी के भाव भी नही दिया जा रहा है। हमारे पास केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने के लिए लाखों मुद्दे है। हमारे कार्यकर्ताओं को चौक चौराहे पर भाजपा के कमियों को उठाना चाहिए। तो हमारे कार्यकर्ता उसके झूठे सवाल का उत्तर ढूंढने जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

जब से महागठबंधन की सरकार आयी है युवाओं के लिए नौकरी का खजाना खोल दिया गया है : मुकेश यादव

मुकेश यादव ने कहा जब से महागठबंधन की सरकार आई तब से नौजवानों के लिए नौकरी का खजाना खोल दिया है। और जब से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  स्वास्थ्य मंत्री बने है तब से सरकारी अस्पताल में काफी सुधार हुआ है। जब मंगल पांडेय स्वास्थ्य मंत्री थे तब  मात्र 300 दवा का व्यवस्था था। और हमारी सरकार बनी तब से 700 दवा का व्यवस्था की गई है। और समय पर उपलब्ध है सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एमएलसी अशोक कुमार पांडेय ने कहा की जब से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने है। तब से रोड व पुल पुलियों में काफी तेजी से कम चल रहा हैं। और सभी विधायकों  से उनके क्षेत्र से सभी रोड का विवरण  मांगा गया है। और 500 ग्रामीण रोड को पीडब्ल्यूडी में कन्वर्ट कर दिया गया है। जो जल्द अच्छा रोड बनकर तैयार हो जएगी।

संविधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की देन हैं की राजमिस्त्री का कम करने वाला व्यक्ति श्रम संसाधन मंत्री बनकर आपके बीच हूँ : सुरेंद्र कुमार राम

मुख्य अतिथि श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र कुमार राम ने कहा की भारत के संविधान निर्माता  का सपना था। उसका पूरे देश में एक व्यक्ति भरपाई करने का कसम खाया है। उस व्यक्ति का नाम लालू प्रसाद यादव है। संविधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष का देन हैं की हमारे जैसे राजमिस्त्री का कम करने वाला व्यक्ति आज श्रम संसाधन मंत्री बनकर आपके बीच आया हू। जब से मै मंत्री बना हूं तब से अभी तक 70 हजार नौकरी  दे चुका हूं। आगामी लोकसभा चुनाव मे आपसभी एक मुस्त होकर  इंडिया गठबंधन को वोट  दीजिए। और केंद्र में सरकार बना कर बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति दिलाइए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार प्रदेश के  अध्यक्ष जगदानन्द  सिंह द्वारा बिहार के सभी जिलों मे राष्ट्रीय जनता दल  कार्यकर्ता जन संवाद सम्मेलन कर्यक्रम रखा गया है। जिसका उद्देश्य केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, बेतहासा बढ़ती अनियंत्रित महगाई, बेरोजगारी, लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास आदि विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत करना। बिहार सरकार द्वारा जनहित मे उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदम जाति गणना, आरक्षण का दायरा बढ़ाना, बेरोजगारो को भारी मात्रा मे स्थाई सरकारी नौकरी देना। एव सरकार द्वारा चलाई जा रह जन कल्याण योजनाओं की चर्चा। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के जनहित से जुड़े संकल्पो एव युवाओं से किए गए वादों को उनके द्वारा  पुरा किया जाना। आदि विषयों  को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन पहुँचाना।

कार्यक्रम के लिए प्रदेश द्वारा वक्ताओं के रूप मे  मंत्री  सुरेन्द्र कुमार राम, पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह, विधायक मुकेश यादव, आरा सदार के पूर्व विधायक सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब डॉक्टर अनवर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष माधु मंजरी, विधायक चंद्रवंशी मेह्ता, एमएलसी अशोक पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह एव मंच संचालन  धनपति  चौधरी ने किया। वही कार्यक्रम में  हजारों की संख्या में सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ साथी हजारों की संख्या मे आए थे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से  प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा, भुनेश्वर सिंह, प्रेम खरवार, जवाहरलाल पासवान, इस्लाम अंसारी, इफ्तिखार अहमद, भुट्टो खान अली हसन, सत्येंद्र यादव, मनोज ठाकुर, बृजबिहारी सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षा  पूजा कुमारी, बसंती देवी, सिया राम राय, शमशेर शर्मा, राजाराम यादव, माधो सिंह, लालबाबू सिंह, भरत सिंह गणपति  मंडल, अजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, जगनारायण सिंह, ददन पासवान समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button