तिलक समारोह में शामिल होने घर जा रहे दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत
घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच एन एच 922 पर, पटना से चितबड़गॉव स्कूटी से जा रहे थे




न्यूज़ विज़न। बक्सर
तिलक समारोह में शामिल होने अपने घर जा रहे बिहार पुलिस के एक दरोगा की सड़क की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना शनिवार की शाम कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर बड़का ढकाईच गांव के पास की है। मृतक की पहचान सुरेन्द्र यादव 58 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक दरोगा यूपी के बलिया जिला अंतर्गत चितबड़ा गांव थाना क्षेत्र के खमीरपुर गांव का रहने वाला था तथा बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर कार्यरत थे।










प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र यादव की पोस्टिंग पटना जिला बल में है तथा वह वर्तमान में बिहार विधान सभा में ड्यूटि कर रहे थे। शनिवार को उनके घर में किसी का आज तिलक समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए वह पटना से अपने स्कूटी द्वारा बलिया लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 922 पर बड़का ढकाईच गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने रांग साइड जा उसके स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में पहचान का प्रयास शुरू किया। उसके पास मिले आईकार्ड से उसकी पहचान सुरेन्द्र यादव के रूप में हुई। दारोगा की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कि खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मांगलिक गीतों के जगह मृतक के घर क्रंदन चित्कार मच गई। मृतक दारोगा के पुत्र दुर्गेश यादव के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना मे अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि एनएच 922 पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।

