POLITICS

डॉ अनुराग श्रीवास्तव बने भाजयुमो के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश की कार्यकारणी की घोषणा  भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के द्वारा किया गया जिसमे जिले के डॉ अनुराग श्रीवास्तव को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का पद दिया है।

 

छात्र जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत करते हुए कालेज उपाध्यक्ष, नगर सहमंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, विश्वविद्यालय संयोजक रहे इनके कार्यकाल में विद्यार्थी परिषद ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी पांचों पैनल पर चुनाव जीत कर भगवा परचम लहराया। डॉ अनुराग श्रीवास्तव नेहरू युवा केंद्र  संगठन के महानिदेशक प्रतिनिधि सह NYV चयन समिति के सदस्य रहे है। इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पधाधिकारी भी रहे थे ।अभी महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक है।

वही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बधाई देते हुवे कहा की अनुराग जी के लंबे राजनीतिक अनुभव का संगठन व युवा साथियों को लाभ मिलेगा। जिला से युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर अन्य कार्यकर्ता भी मनोनित हुवे है। वही बधाई देनेवालो में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे व जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने के अलावा राजवंश सिंह, शेषनाथ पाठक,  विमलेश सिंह, अभिषेक पाठक,  राहुल दुबे, प्रदीप मिश्र, प्रतीक सिंह, अरविंद पासवान, दीपक सिंह, राकेश सिंह, अमपु राय, अर्जुन सिंह, शिव शम्भू पांडेय, अंजय चौबे, रोहित मिश्र, बलीराम केशरी, निक्कू ओझा, विकास राय, नवीन तिवारी, सुनील सिंह समेत अनेको लोग शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button