RELIGION

जो भगवन का उत्सव मनाता है उसके यहाँ निरंतर उत्सव होता है : श्याम चरण दास 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
नगर के नया बाजार स्थित सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में पूज्य महंत श्री राजारमशरण दास जी महाराज के देखरेख में नवरात्री के मौके पर आश्रम परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्री नारायण दास भक्ति माली मामा जी महाराज के शिष्य श्याम चरण दास जी के द्वारा रामावतार व कृष्णावतार को रोचक झांकी प्रस्तुत की। भगवान के जन्म पर श्रोता झूम कर नाचे, बधाईया गीत पर खूब प्रेम की वर्षा हुई।

कथा के दौरान श्याम चरण दास जी ने संगीतमय कथा के द्वारा अपने गूढ़ ज्ञान को सरलता से भक्तों के बीच में रखते हुए कहा कि भगवान का जो उत्सव मनाता है, उसके यहां निरंतर उत्सव होता है। भगवान की लगातार कृपा बरसती रहती है। संगीत में संगत कर रहे कलाकारों ने अपनी कला एवम् बधाई गीतों से सबको ठुमकने को  मजबूर कर दिया। कथा का विश्राम 23 अक्टूबर को होगी। वही आश्रम के महन्त श्री राजाराम शरण दास जी महाराज ने बताया की इस वर्ष भी श्री सीताराम विवाह महोत्सव में  श्री लक्ष्मण किलाधीश श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज पधार रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button