CRIME

जिले का कुख्यात 50 हजार का इनामी अमित सिंह को झारखंड एसटीएफ ने बनारस से किया गिरफ्तार

21 मार्च 2021 को प्रताप सागर के समीप पेट्रोल पंप कर्मी की लूट के दौरान गोली मार किया था हत्या, बिहार, झारखंड व बंगाल में भी अमित सिंह के खिलाफ है दर्ज मामले

न्यूज विजन । बक्सर
पुलिस के लिए सरदर्द बना जिले का कुख्यात और पचास हजार का इनामी अमित सिंह अपराधी झारखंड एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। झारखंड एसटीएफ यूपी के रास्ते उसे लेकर झारखंड के लिए रवाना होने की तैयारी में जुटी है। इनामी बदमाश के हत्थे चढ़ने की सूचना मिलते ही बक्सर पुलिस अलर्ट हाे गई। बक्सर पुलिस गिरफ्तार इनामी बदमाश के सत्यता की जांच करने के लिए रवाना हाे चुकी है। हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारी अभी कुछ भी बाेलने से परहेज कर रहे है।

हत्या और लूट के मामले में चल रहा था फरार:

औद्याैगिक थाना क्षेत्र के काेठिया का रहने वाला अमित सिंह हत्या और लूट के मामले में आराेपित है। 21 मार्च 2022 काे प्रताप सागर के समीप मिताली पेट्राेल पम्प के कर्मी मनाेज पासवान काे गाेली मार करीब 5 लाख रुपए लूट लिए थे। इससे पूर्व सासाराम में एक ठेकेदार को गोली मारी थी। इसके बाद अमित सिंह सुर्खियाें में आया था। हालांकि लूट में शामिल चार अपराधियाें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। पेट्राेल पम्प कर्मी लूटकांड के बाद कई अपराधिक वारदाताें में अमित का नाम सामने आया। हालांकि अमित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बक्सर पुलिस के लगातार दबिश के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हाेने पर बक्सर पुलिस ने उसके उपर 50 हजार का इनाम घाेषित कर दिया। हालांकि इसके बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। सूत्राें की मानें ताे कुख्यात अपराधी माेबाइल से दुर रहता था। अमित का नाम डुमरांव में हुए एक हत्या के मामले में भी नाम सामने आया था। पुलिस सूत्राें की मानें ताे अपराधी काे झारखंड एसटीएफ ने वाराणसी के शिवपुर के सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि अमित के खिलाफ यूपी, झारखंड समेत बंगाल में भी अपराधिक मामले दर्ज है। बक्सर पुलिस अमित सिंह काे लेने के लिए वाराणसी निकल चुकी है। हालांकि गिरफ्तारी काे लेकर बक्सर पुलिस अभी खुलकर कुछ भी बाेलने से परहेज कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button