OTHERS

जिला व अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में पहुंच किया शिक्षा संवाद, दी गई योजनाओं की जानकारी   

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा संवाद में भाग लिया गया। जिसमें पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, साइकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री 10वीं उतीर्ण बालक/बालिका प्रोत्साहन/मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री 12वीं उत्तीर्ण एस0सी0/एस0टी0 बालिका मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटर स्तरीय), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक स्तरीय), बिहार दर्शन/परिभ्रमण योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ICT Lab & Digital Iitiative योजना, मिशन दक्ष, विशेष कक्षा, स्मार्ट क्लास, आधार केन्द्र, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा प्रोग्राम, अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावास योजना के बारे में वृहद तरीके से जानकारी मुहैया कराई गई।

 

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय अहिरौली, अपर समहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय बरूना, जिला भूवर्जन पदाधिकारी के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनारपुर, अपर समाहर्ता के द्वारा आदर्श उच्च विद्यालय चौसा, वरीय उप समाहर्ता के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय भितिहरा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय दीवान के बड़कागांव, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बक्सर के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी  के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा उच्च विद्यालय अरियावं, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा उच्च विद्यालय अटाव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ए०एस०एम० उच्च विद्यालय बलिहार, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढकाईच, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरक, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा सरकारी बालिका उच्च विद्यालय चक्की, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा अमीर +2 उच्च विद्यालय बगेन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बराढी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उच्च विद्यालय चौगाई, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम के द्वारा मध्य विद्यालय ओझा बराव, वरीय उप समाहर्ता के द्वारा उच्च विद्यालय कतिकनार, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई के द्वारा उच्च विद्यालय रघुनाथपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा एस०आर०एल०एस० बालिका उच्च विद्यालय मुकुंद डेरा, जिला योजना पदाधिकारी द्वारा आर०एल०एस ०वाई० उच्च विद्यालय रणवीरपुर के द्वारा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीण जनता के साथ शिक्षा संवाद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button