CRIME

जमीनी विवाद में मारपीट के बाद दहशत फैलाने को लेकर चली गोली, दो गिरफ्तार 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के बासुदेवा ओपी थाना अंतर्गत चकौड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगो को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बासुदेवा ओपी के चौकीदार बृजराज सिंह और सुदामा यादव के बीच वर्षो से जमीन का विवाद चल रहा है। बीते दिनों दोनो के बीच मारपीट जमकर मारपीट हुआ है। वही आरोप है कि चौकीदार पुत्र द्वारा बाहर से कुछ लोगो को बुलाकर दहशत फैलाने के लिये हवाई फायरिंग कराया गया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बासुदेवा ओपी प्रभारी चुनमुन कुमारी मौके पर पहुंच गई।  दोनो पक्षो द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए 14 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिसपर तत्परता दिखाते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि एक पक्ष के सुशील कुमार सिंह द्वारा 6 लोगो तो कमल सिंह द्वारा 8 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में सुशील कुमार सिंह और कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button