जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति न्यास द्वारा मनाया गया कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति न्यास के तत्वाधान में मेन रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के परिसर में भारत रत्न जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वां जन्म शताब्दी समारोह न्यास के अध्यक्ष बृजमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में मनाई गई जिसका संचालन राम इकबाल ठाकुर ने किया।








कार्यक्रम का शुभारंभ कर्पूरी ठाकुर के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षीय भाषण के दौरान बृजमोहन ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत रत्न देने की घोषणा किये जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार के 38 जिलों में संचालित जन नायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ा छात्रावास के प्रांगण में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की पुरजोर मांग किया। वही पूरे देश में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करने की केंद्र सरकार से मांग भी किये। वरिष्ठ नेता दीनानाथ ठाकुर ने पूरे प्रदेश में अति पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से थाना गठन करने की मांग की।



उक्त समारोह में राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व प्रत्याशी अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सरोज राजभर, रामजी ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, वशिष्ठ ठाकुर, मनोज ठाकुर,कमलेश ठाकुर, धनपत चौधरी, डॉक्टर विनोद ठाकुर, डॉ राजेश मिश्रा, धुरान ठाकुर, कृष्णावती देवी, सत्यनारायण राजभर, मोहन चौधरी, संजय सिंह, जितेंद्र ठाकुर, अशोक प्रजापति, राजकुमार ठाकुर, निर्मल कुशवाहा, महेंद्र प्रजापति, बलिराम कुशवाहा, जगदीश ठाकुर, हृदय नारायण ठाकुर, नरेंद्र कुमार इत्यादि ने शताब्दी समारोह कार्यक्रम को संबोधित किया।

