OTHERS

रामजी से पूछे जनकपुर के नारी बता द बबुआ ….. सदा के लिए शांत हो गयी ये आवाज

चुरामनपुर के लोगों ने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर किया शोक व्यक्त 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

लगभग दो वर्ष पूर्व चुरामनपुर के लोगों के जेहन में बसी आवाज “रामजी से पूछे जनकपुर के नारी बता द बबुआ …..” स्वर कोकिला शारदा सिन्हा ने बक्सर आयोजित सनातन संस्कृति समागम में पहुंची थी और वे चुरामनपुर स्थित केशव कुंज में जगत गुरु रामभद्राचार्य जी से मिलने के दौरान उन्होंने सुनाई थी। जो मंगलवार को रात लगभग 9 :30 बजे सदा के लिए शांत हो गयी। उस वक्त चुरामनपुर के शिक्षाविद गिरीश पांडेय की माता के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे आज सभी लोग उस यादगार पल को यादकर नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे है।

 

बक्सर के अहिरौली  में केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के सानिध्य में 7 से 15 नवम्बर 2022 तक आयोजित सनातन संस्कृति समागम में कार्यक्रम  प्रस्तुति देने शारदा सिन्हा बक्सर पहुंची थी और वे जगतगुरु  रामभद्राचार्य जी महाराज से मिलने चुरामनपुर केशवकुंज पहुंच गयी जहां उनका भव्य स्वागत कलावती देवी द्वारा किया गया था। वही शारदा सिन्हा ने जगतगुरु  रामभद्राचार्य जी महाराज को गीत सुनायी थे जिससे वे काफी खुश हुए थे, रामजी से पूछे जनकपुर के नारी बता द बबुआ लोगवा देत काहे गारी  ………. आज ये आवाज सदा के लिए शांत हो गयी।  मंगलवार को दिल्ली एम्स में उनके निधन की सुचना मिलते  ही पुरे परिवार के साथ गांव  के लोग उस पल को यादकर काफी नम है।

 

शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में विजय शंकर पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय, प्रतिमा कुमारी, आयुष राज, अमृत राज, प्रोफेसर शिवाजी पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, धन जी पाण्डेय मुखिया, विनोद पाण्डेय, संजय द्विवेदी, विकास पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, जे पी चौबे, दिलीप पाण्डेय अधिवक्ता, श्याम नारायण चौबे, अधिवक्ता, बीरेंद्र साह, भीम साह, बड़ाई कुम्हार समेत अन्य शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button