गोंडवाना के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का मनाया गया शहादत दिवस




न्यूज विजन । बक्सर
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन बिहार प्रदेश इकाई के नेतृत्व में जीएसयू द्वारा ग्राम धर्मपुरा के कपूरपट्टी गांव में गोंडवाना के महाराजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया।
सन् 1857 में जबलपुर में तैनात अंग्रेजों की 52वीं रेजिमेंट का कमाण्डर क्लार्क बहुत ही क्रूर माना जाता था। वह छोटे राजाओं, जमीदारों एवं जनता को बहुत परेशान करता था। यह देखकर गोंडवाना के राजा शंकर शाह ने उसके अत्याचारों का विरोध करने का निर्णय लिया। राजा एवं राजकुमार दोनों ने कविताओं द्वारा विद्रोह की आग पूरे राज्य में सुलगा दी। इसी बीच राजा ने आपने एक भ्रष्ट कर्मचारी (गिरधारीलाल) दास को निष्कासित कर दिया था। वह अंग्रेजों अर्थात क्लार्क को कविताओं का अर्थ अंग्रेजी में समझाता था। क्लार्क समझ गया कि राजा किसी विशाल योजना पर काम रहा है। उसने हर तरफ गुप्तचर तैनात कर दिए। कुछ गुप्तचर साधु वेश में महल में जाकर सारे भेद ले लिए। उन्होंने क्लार्क को बता दिया कि दो दिन बाद छावनी पर हमला होने वाला है।








खबर पाते हैं अंग्रेजों ने 14 सितंबर 1857 को राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह को गिरफ्तार कर लिया, और उसके ठीक 4 चौथे दिन अर्थात 18 सितंबर को तोप से उड़ा दिया गया। गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन यह मानता है, कि ऐसे इतिहास को स्कूल और कॉलेजो के पन्नों में जरूर स्थान मिलना चाहिए।
कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि सुदर्शन गोंड, चंद्रमा गोंड और श्यामबिहारी गोंड चौकिया समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे, जिसमें गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोंड, संरक्षक अनंत गोंड, प्रदेश सचिव धनु गोंड, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतीश गोंड, प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेश गोंड, जिला सचिव मुन्ना गोंड, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गोंड, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष, विश्वामित्र गोंड, नागेंद्र गोंड, महातम गोंड, अक्षय गोंड, विष्णु गोंड, संतोष गोंड एवं हमारे गोंड समाज के पूजनीय भुमक सुदेश मंडावी कार्यक्रम में शामिल हुए।




