गंगा ब्रिज चेक पोस्ट से 55 बोतल शराब के साथ स्कार्पियाे चालक गिरफ्तार




न्यूज विजन | बक्सर
वीर कुंवर सिंह सेतु के पास से उत्पाद पुलिस न शराब के साथ स्कार्पियाे चालक काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ के बाद उत्पाद पुलिस ने जेल भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गंगा पुल के पास से उत्पाद पुलिस शराब की जांच कर रही थी। उसी दाैरान यूपी के तरफ से एक काली रंग की स्कार्पियाे अाती दिखी। संदेह हाेने पर उत्पाद पुलिस ने राेकने का प्रयास किया। पुलिस काे देख स्कार्पियाे चालक भागने का प्रयास किया। हालांकि उत्पाद पुलिस ने स्कार्पियाे चालक काे पकड़ लिया। पकड़ा गया स्कार्पियाे चालक समस्तीपुर जिला का डब्लु कुमार है। चालक ने उत्पाद पुलिस काे बताया कि उसे टाेल प्लाजा पर शराब डिलेवर करना था। हालांकि उत्पाद पुलिस ने टाेल प्लाजा पर भी जांच किया। टाेल प्लाजा के पास उत्पाद पुलिस ने कई संदिग्ध काे पकड़ पूछताछ भी किया लेकिन उत्पाद पुलिस के हाथ काेई अन्य शराब तस्कर नहीं लगा।

