केदारनाथ में आपदा के दस वर्षो बाद पहुंच केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मनाई दिवाली, परिजनों साथ किया दर्शन पूजन
मंत्री ने कहा आज यहां का स्वरूप को देखकर प्रत्येक सनातन को गर्व होता है




न्यूज़ विज़न। बक्सर
केदारनाथ में 16 जून 2013 को आयी भीषण विपदा के दस वर्षो बाद रविवार को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्वनी कुमार चौबे पहुँचकर भावुक हो गए। उन्होंने सभी हुतात्माओं के लिए दीपावली के अवसर पर विशेष प्रार्थना की। उनकी याद में दीपक जलाए।











श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदार धाम का स्वरूप भव्य होता जा रहा है। विरासत को सजाया एवं संवारा जा रहा है। आज यहां का स्वरूप को देखकर प्रत्येक सनातन को गर्व होता है। विपदा को याद करते हुए कहा कि प्रलय की वह घड़ी थी। यहां 10 सालों के बाद आया हूं। मन भावुक हैं। 16 परिजन आए थे। 8 काल-कलवित हो गया थे। आज उन सभी की याद आ रही है। ऐसा लग रहा था की आंखों के सामने वह घटना फिर से उभर गई हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा की केदारनाथ का दर्शन पूजन पत्नी नीता चौबे, पुत्रवधू सुरभि चौबे एवं पुत्र अर्जित चौबे के साथ किया। सभी 2013 मे साथ आए। दीपावली के पावन अवसर पर हम सभी ने हुतात्माओं को याद किया। उन्होंने बक्सर में भगवान श्री राम के पराक्रमी स्वरूप, बांका मंदार पर्वत, मां जानकी सीतामढ़ी में दिव्य व भव्य प्रतिमा का संकल्प दोहराया। इसके लिए विशेष प्रार्थना की।

