केंद्र सरकार के खिलाफ सभी प्रखंडों मुख्यालयों पर 15 जून को महागठबंधन देगा धरना




न्यूज विजन | बक्सर
राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय पर महागठबंधन के सभी दलों राजद, जदयू , कांग्रेस व अन्य जिलाध्यक्षो का संयुक्त बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने किया।
बिहार प्रदेश महागठबंधन द्वारा पूर्व से घोषित कार्यक्रम जिला के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों पर 15 जून को एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा। धरना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पहलवानों के पक्ष में समर्थन देना, खाद्य पदार्थों के मूल्यों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि, एलपीजी गैस के दामो में भारी मूल्य वृद्धि, दोहरी शिक्षा नीति, कॉपी किताबो पर भारी भरकम जीएसटी लाद देना, जातीय जनगणना कराना, विपक्ष के नेताओं को अनावश्यक सरकारी एजेंसियों से परेशान करना, बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में धरना दिया जाएगा। बैठक में जेडीयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, सीपीआई के जिला सचिव बालक दास, राजद के झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भारती, भुट्टो खां, भोला ओझा, जवाहरलाल पासवान, राजद जिला मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

