OTHERS
एमवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एस. एन. लाल का निधन, कॉलेज में शोकसभा आयोजित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
एमवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एस एन लाल का गुरुवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पिछले दो माह से तबीयत खराब चल रहा था जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। वही वर्तमान समय में डुमरांव डी. के. कॉलेज में बतौर प्राचार्य कार्यरत थे।











प्रोफ़ेसर एस एन लाल के निधन पर एमवी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुबाषचंद्र पाठक की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की सुबह 7 बजे आयोजित किया गया। और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई साथ ही उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रोफ़ेसर राशबिहारी, चिन्नमय झा, अमित मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। उनका एमवी कॉलेज में लगभग 11 माह का कार्यकाल रहा था।

