आठ बोतल शराब के साथ हरपुर पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर पैक्स अध्यक्ष शैलेन्द्र दूबे उर्फ़ मुन्ना दुबे को एक झोला शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ एक और युवक पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।








इस सम्बन्ध में नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दस बजे सिविल लाइंस निवासी राजेश पांडेय के साथ राजपुर प्रखंड के ददुरा गांव निवासी स्व सच्चिदानंद दुबे के पुत्र शैलेश दुबे बैठे हुए थे। जो की हरपुर पैक्स के अध्यक्ष भी हैं। शहर के सिविल लाइंस इलाके में उनका मकान है। बाइक पर सवार होकर यूपी से लौट रहे थे। रास्ते में बुधनपुरवा मोड़ के पास टाइगर मोबाइल के जवानों ने उनकी बाइक रोक दी। बाइक राजेश पांडेय चला रहा था, जबकि पैक्स अध्यक्ष दूबे पीछे दो झोला लेकर बैठे थे। जवानों ने जब संदेह वश तलाशी ली तो दूबे के एक झोले में सब्जी और दूसरे में शराब के विभिन्न ब्रांडों की आठ बोतलें मिली। सात बोतलें 750 मिली की, जबकि एक 375 मिली की थी। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के जवानों ने बताया कि पकड़े जाने के बाद पैक्स अध्यक्ष ने काफी ऐंठन दिखाई। बहुत ऊंची पहुंच होने की धमकी देते रहे। बावजूद पुलिस ने उनका चालान कर दिया। वही नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया की दो व्यक्तियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है दोनों को जेल भेज दिया गया।




