POLITICS

बसपा से राजद के बने बबन कुशवाहा के घर पहुंचे सुधाकर सिंह, माला पहनाकर किया स्वागत 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अधिवक्ता बबन सिंह कुशवाहा बीते दिनों अपने  समर्थकों के साथ प्रदेश राजद कार्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के समक्ष राजद की सदस्य्ता ग्रहण कर लिया है। जिसके बाद जिले में कुशवाहा समाज को लालू प्रसाद के समर्थन में जोड़ने का प्रयास कर रहे है। वही बुधवार को बक्सर लोकसभा  प्रत्याशी सुधाकर सिंह बबन सिंह कुशवाहा के आवास पर पहुंच उन्हें माला पहनकर स्वागत किये।

 

 

राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह द्वारा श्री कुशवाहा का स्वागत करने के बाद उनसे चुनाव को लेकर लम्बी चर्चा किये। इस दौरान बबन सिंह ने बक्सर लपकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया।  ज्ञात हो की इसके पूर्व भी बिहार के कई दिग्गज कुशवाहा समाज के नेता राजद की सदस्यता ग्रहण किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के राजनीति में कुशवाहा समाज के वोट की अहमियत को समझते हुए लोकसभा चुनाव में भी इण्डिया गठबंधन द्वारा 7 सीट कुशवाहा समाज को दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button