अखंड भारत के 9 वे सम्राट शतधन्वा मौर्य का सम्मान दिवस मनाया गया




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सोमवार को अखंड भारत के 9 वे सम्राट शतधन्वा मौर्य का सम्मान का दिवस विराट नगर स्थित “सम्राट पंडाल” में मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शाक्य विक्की मौर्य ने कहा की सम्राट शतधन्वा मौर्य के समय राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन, और वाणिज्य व्यापार पर आधारित थीं। इन्होंने प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की नीतियों को आगे बढ़ाया, गांव गांव तक सड़के बनवाई, अस्पताल बनवाएं।









समिति के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने बताया की इस धम्म दिवस पर प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण करवाया जा रहा है। सम्राट पंडाल अपने तरह एकलौता पंडाल है जो ऐतिहासिक रूप अखंड भारत के शुरुआती 10 सम्राटो का दर्शन की व्यवस्था किया है। कार्यक्रम संयोजक युवा सम्राट ऋतुराज मौर्य ने बताया की जब 49 दिन की तपस्या के बाद भी महामानव बुद्ध को ज्ञान प्राप्त नहीं हुआ था। उनका शरीर सुख कर बिलकुल काटा हो गया। तब इनको सुजाता नमक स्त्री ने देखा। सुजाता ने उनको कोई ऋषि मानकर खीर खिलाया। शरीर में ऊर्जा का संचार होने से उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई। फिर उन्होंने मध्यम मार्ग का सिद्धांत दिया। इस कार्यक्रम में जादूरई कुशवाहा, संतोष सर, अंकित सिद्धार्थ, रवि, दीपक सर, रंजीत सिंह, अखिलेश ठाकुर, वेद प्रकाश मौर्य, गनेश सिंह, अजीत सिंह, प्रमोद कुमार पटेल, प्रकाश मौर्य, सुनील मौर्य, शिवकुमार सिंह कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

