OTHERS
अंत्योदय सेवा संस्थान द्वारा शहर में किया गया अलाव की व्यवस्था




न्यूज विजन। बक्सर
जिले में पिछले एक हफ्ते से लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। और इस हाड़ कपाने वाली ठंड एवं शीतलहर से नगर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। लोग ठंड से जान बचाने के लिए रजाई में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। वही शहर में निकलने वाले लोगो और छोटे मोटे दुकानदारों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।
वही बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए अंत्योदय सेवा संस्थान के गिट्टू तिवारी द्वारा शहर के अंबेडकर चौक, ज्योति चौक, रेलवे स्टेशन पर अलाव का व्यवस्था किया गया। जिसमे आदित्य विद्यार्थी, अरुण पांडेय, शशि यादव, राकेश ओझा, आदित्या सराफ, विवेक सोनी, अभी वर्मा, राहुल सोनी, संजय उपाध्याय, सनी सिंह, सुभम वर्मा, अजय यादव समेत अन्य युवाओं का सहयोग रहा।









