OTHERS

विश्वामित्र सेना एवं पंडा समाज ने रामरेखा घाट पर आयोजित किया होली मिलन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

नगर के रामरेखा घाट पर विश्वामित्र सेना एवं पंडा समाज के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर पारम्परिक फगुआ गीत का आयोजन हुआ। मौके पर मोती बाबा के नेतृत्व में पारंपरिक होली गीत अनिरुद्ध तिवारी, बिहारी बाबा, अजीत बाबा, राधे बाबा, ईश्वर भाई, जगदीश व्यास के द्वारा गया गया।

 

विश्वामित्र सेना की तरफ से शाहाबाद संयोजक रवि राज ने कहा कि पारंपरिक होली गीत को ही प्रश्रय देना चाहिए। क्योंकि भोजपुरी बोलने वाले लगभग 20 करोड़ लोग की आस्था से जुड़ी हुई भाषा है। जो अश्लीलता के कारण बर्बाद हो रही है अन्यथा भोजपुरी से कम बोले जाने वाली मैथिली को आठवीं अनुसूची में शामिल कर दिया गया। लेकिन भोजपुरी आज भी आठवीं अनुसूची में शामिल होने के लिए सरकार की तरफ नजरें बिछाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button