OTHERS

अब हर रविवार बक्सर में मिलेगा विशेषज्ञ चर्म रोग उपचार, कॉलेज गेट जितेंद्र मेडिकल स्थित स्किन केयर क्लिनिक में डॉ. शतिश चंद्र देंगे परामर्श

खुजली, एलर्जी, दाद, फंगल इंफेक्शन, मुंहासे, दाग-धब्बों सहित सभी त्वचा रोगों का आधुनिक इलाज, लेजर ट्रीटमेंट की सुविधा भी उपलब्ध, पुराने मरीजों को परामर्श शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के कॉलेज गेट स्थित जितेन्द्र मेडिकल हॉल परिसर में संचालित स्किन केयर क्लिनिक अब बक्सर और आसपास के लोगों के लिए त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार का भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। यहां प्रत्येक रविवार को अनुभवी चर्म रोग विशेषज्ञ एवं पटना मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ. शतिश चंद्र (एमबीबीएस, एमडी) मरीजों का परामर्श एवं उपचार कर रहे हैं।

 

क्लिनिक में खुजली, एलर्जी, दाद, फंगल इंफेक्शन, एक्जिमा, मुंहासे, चेहरे के दाग-धब्बे, त्वचा संक्रमण समेत विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी सेवाओं के तहत त्वचा की सुंदरता और देखभाल से संबंधित उपचार भी उपलब्ध हैं। डॉ. शतिश चंद्र ने बताया कि बदलते मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यदि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए तो समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित इलाज कराना आवश्यक है। स्किन केयर क्लिनिक में आधुनिक सुविधाओं के साथ लेजर ट्रीटमेंट की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से त्वचा से जुड़ी कई जटिल समस्याओं का प्रभावी उपचार किया जाता है।

 

विशेष सुविधा के तहत ऐसे मरीज, जो पहले किसी अन्य चिकित्सक से इलाज करा चुके हैं, वे अपना पुराना पर्चा लेकर क्लिनिक पहुंचें। पुराना पर्चा दिखाने पर उन्हें परामर्श शुल्क में 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। कॉलेज गेट स्थित जितेन्द्र मेडिकल हॉल परिसर में प्रत्येक रविवार को संचालित इस क्लिनिक के शुरू होने से अब बक्सर एवं आसपास के लोगों को बेहतर और विशेषज्ञ चर्म रोग उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अनुभवी चिकित्सक, आधुनिक सुविधाएं और रियायती परामर्श शुल्क के कारण यह क्लिनिक स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में उभर रहा है।

स्थान: जितेन्द्र मेडिकल हॉल परिसर, कॉलेज गेट, बक्सर
विशेषज्ञ: डॉ. शतिश चंद्र (एमबीबीएस, एमडी) – कॉस्मेटिक एवं डर्मेटोलॉजिस्ट
सेवा दिवस: प्रत्येक रविवार

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button