OTHERS

18 सितंबर को बक्सर पहुंचेगी राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा

नगर भवन में संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के सान्निध्य में जय स्वर्वेद कथा, ध्यान-साधना और प्रसाद वितरण का आयोजन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन सान्निध्य में संचालित राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा 18 सितंबर को बक्सर पहुंचेगी। इस अवसर पर नगर भवन, बक्सर में शाम 6 बजे से भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को आत्मिक चेतना, ध्यान-साधना और स्वर्वेद के दिव्य संदेश से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

 

आयोजकों के अनुसार, यह राष्ट्रव्यापी यात्रा 18 जुलाई को कन्याकुमारी, तमिलनाडु से शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत की आत्मिक चेतना को जागृत करने तथा जन-जन तक आध्यात्मिक संदेश पहुंचाना है। यात्रा अपने इसी उद्देश्य के साथ अब बक्सर पहुंच रही है। कार्यक्रम के दौरान संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज द्वारा जय स्वर्वेद कथा प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को ध्यान-साधना का अभ्यास भी कराया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

 

बताया गया कि यह कार्यक्रम आगामी 14 एवं 15 दिसंबर 2026 को स्वर्वेद महामंदिर धाम, उमरहां, वाराणसी में आयोजित होने वाले विहंगम योग संत-समाज के 103वें वार्षिकोत्सव एवं 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान का महत्वपूर्ण चरण है। आयोजकों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जन-जन तक आत्मिक चेतना का संदेश पहुंचाना और स्वर्वेद जैसे दिव्य ज्ञानग्रंथ की ज्ञानधारा से लोगों को जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण के साथ महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button