OTHERS

अवैध निर्माण पर नगर परिषद सख्त, औचक निरीक्षण में सात भवनों की जांच

औचक निरीक्षण दल ने इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग से लेकर नप क्षेत्र गुरुदास मठिया तक नवनिर्मित भवनों की जांच की

न्यूज विजन। बक्सर
शहर में बिना नक्शा पास कराए धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण पर नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर परिषद द्वारा गठित विशेष औचक निरीक्षक दल ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में औचक निरीक्षण कर नवनिर्मित भवनों की वैधता जांची। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कराना पूरी तरह गैरकानूनी है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

टाउन प्लानर वंदना और सहायक वास्तुविद अनमोल रत्न के नेतृत्व में टीम ने इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग से लेकर विस्तारित क्षेत्र गुरुदास मठिया तक सघन जांच अभियान चलाया। इस टीम में कर दारोगा नरसिंह चौबे और कंप्यूटर ऑपरेटर मो वाहिद अहमद भी शामिल थे।

 

निरीक्षण के दौरान सात निर्माणाधीन भवनों को चिन्हित किया गया और उनसे स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करने को कहा गया। जांच के दौरान कुछ मालिकों ने नक्शा पास होने का दावा किया, वहीं कुछ ने स्वीकार किया कि उनके पास नक्शा नहीं है। कई मालिकों ने दलील दी कि वे नियमित होल्डिंग टैक्स भर रहे हैं।

टाउन प्लानर वन्दना ने स्पष्ट किया कि केवल टैक्स भरना निर्माण को वैध नहीं बनाता। उन्होंने सभी संबंधित भवन स्वामियों को स्वीकृत नक्शे और आवश्यक कागजातों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button