OTHERS

निर्वाचक सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन जिले में कुल मतदाताओं की संख्या हुई 13 लाख 19 उन्नीस हजार 383

न्यूज़ विज़न। बक्सर 

1 जनवरी 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सोमवार को जिला अंतर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमराँव एवं  राजपुर (अ0जा0) का निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है जिसमे कुल 49961 मतदाताओं की वृद्धि हुयी है। ज्ञात हो कि निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 27 अक्टूबर को किया गया था।

 

अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में निर्वाचकों की संख्या विधानसभा वार ब्रह्मपुर में पुरुष मतदाता 183626, महिला मतदाता 166096, थर्ड जेंडर 02, कुल मतदाता 349724 है। बक्सर में पुरुष मतदाता 156312, महिला मतदाता 142273, थर्ड जेंडर 05, कुल मतदाता 298590 है। डुमराँव में पुरुष मतदाता 172994, महिला मतदाता 157108, थर्ड जेंडर 06, कुल मतदाता 330108 है एवं राजपुर (अ0जा0) में पुरुष मतदाता 177642, महिला मतदाता 163319, थर्ड जेंडर 0, कुल मतदाता 340961 है। इस तरह जिला अंतर्गत कुल निर्वाचकों की संख्या 1319383 हो गया। जिसमें से पुरुष 690574, महिला 628796 एवं अन्य निर्वाचकों की संख्या 13 है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के क्रम में कुल 49961 नया नाम पंजीकृत किया गया है। जिसमें से महिला निर्वाचक 27824 एवं 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों की संख्या 14825 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button