OTHERS

जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की हुयी बैठक, एक गुट के सदस्य नहीं जायेंगे हड़ताल पर

11 जनवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन में शामिल होंगे जिले के पीडीएस दूकानदार

न्यूज़ विज़न। बक्सर

रविवार को शहर के रेडक्रॉस भवन में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। जिसका संचालन संगठन सचिव हृदय नंद मिश्र ने किया।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर यादव ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि 1 जनवरी 2024 से जन वितरण प्रणाली की दुकानदार हड़ताल पर नहीं जाएंगे। साथ ही ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री देवन रजक के आह्वान पर 11 जनवरी 2024 को दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के 5 लाख से अधिक जन वितरण प्रणाली की दुकानदार अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन करके भारत सरकार को ज्ञापन सौंपेगा। साथ  ही डॉक्टर यादव ने कहा कि बिहार की सरकार जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की लंबित मांग सरकारी नौकरी या तीस हजार रुपये मानदेय के साथ उम्र सीमा को समाप्त करने के साथ अनुकंपा बरकरार रखते हुए पूरे बक्सर जिला के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों का आवंटन भौगोलिक दृष्टिकोण के आधार पर बराबर करने के साथ ही बिहार सरकार से मांग की गई की साथ ही खाद्य आपूर्ति अधिनियम में संशोधित करते हुए 6 घंटा के बदले 8 घंटा कार्य जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को करने की मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

 

जिला कार्यकारिणी ने  संगठन को विस्तार करते हुए श्रीराम आशीष कुशवाहा को वरीय उपाध्यक्ष एवं धर्मेंद्र सिंह को संगठन का प्रभारी बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से हरेंद्र पासवान, सुनील कुमार सिंह, व्यास मुनि सिंह, दीपक कुमार, शिवनारायण यादव, ललन यादव, सुभाष राम,,श्रीनिवास यादव, संदीप कुमार, केदार राम, राम आशीष कुशवाहा, अनुज कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, शिवाजी राज, वीरेंद्र यादव, अजय कुमार रजक, रमन कुमार, अनिल कुमार, गीता देवी, कृष्णकांत, श्रीभगवान राम, बैजनाथ यादव, पूर्णिमा ओझा, प्रशांत कुमार, रीता कुमारी, शिव कुमार राम, कुंदन कुमार, दिलीप रजक, गुलाब रजक, राम भजन सिंह, दिनेश कुमार, देव पूजन सिंह, कृष्णकांत सिंह, फागु सिंह, राजदेव राम, गुदन रजक, विभूति नारायण, दिनेश कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, रामायण राम, उमेंद्र पासवान, सिद्धनाथ प्रसाद, हृदय नारायण सिं,ह श्री भगवान राम, कुमकुम यादव, चंद्रकेश सिंह, गोविंद ठाकुर, रिंकेश पाल, देव पूजन यादव, चंद देव सिंह के साथ सैकड़ो पीडीएस दूकानदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button