OTHERS

उत्क्रमित उच्च विद्यालय नदाँव को मिला 35 बेंच डेस्क, सामाजिक कार्यकर्ताओ ने सदर विधायक को दिया धन्यवाद 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सदर प्रखंड क्षेत्र के नदाँव गॉव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पढाई करने वाले छात्र छात्राओं को बेंच डेस्क की कमी की वजह से क्लास में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।  जिसके पश्चात गॉव के समाजिक युवाओं के प्रयास से सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी से पत्र देकर मांग किया गया था।  और उनसे बार बार ध्यान आकर्षित किया जा रहा था।  जिसके फलस्वरूप उत्क्रमित  उच्च विद्यालय नदाँव के छात्र-छात्राओं को सदर विधायक द्वारा विधायक निधि से  35 बेंच डेस्क दिया गया।

 

 

विद्यालय को बेंच डेस्क मिलने  बाद सामाजिक कार्यकर्ताओ  ने विधायक संजय कुमार तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए  धन्यवाद दिया है।  जिसमें अंकित द्विवेदी शोध छात्र नव नालंदा विश्वविद्यालय नालंदा, वार्ड सदस्य मंटु कुमार”बबुआ जी”, शिक्षा प्रेमी अंकित सिंह, शिक्षक सत्यनारायण सिंह, अभय दुबे, दीपक कुशवाहा, नितीश पासवान, अभय पासवान,लालू यादव पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, बीडीसी संतोष यादव व अन्य शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button