OTHERS
37 वें नेशनल गेम्स में बक्सर के अश्वनी मौर्या होंगे शामिल, प्रशिक्षण के लिए हुए रवाना
मार्शल आर्ट के लिए बिहार के तीन खिलाड़ियों का हुआ है चयन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में किया जाएगा। आयोजित होने वाले 37वी नेशनल गेम्स में मार्शल आर्ट के बिहार से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसे विशेष प्रशिक्षण हेतु सभी तीनों खिलाड़ियों को शनिवार को भोपाल के लिए रवाना किया गया।मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की प्रशिक्षण के लिए दो पुरूष खिलाड़ी तथा एक महिला खिलाड़ी बिहार के तरफ से भाग लेन के लिए रवाना किया गया है जिसमे अश्वनी कुमार मौर्या बक्सर से है वही उत्तम कुमार और लता कुमारी भागलपुर से है। इस टीम में -75kg भार वर्ग में अश्वनी मौर्य, 54 kg भार वर्ग में उत्तम कुमार एवं लयात्मक स्काय में लता कुमारी का चयन हुआ है।

