OTHERS

गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी खरीदने का सुनहरा मौका, किसना ज्वेलरी में आकर्षक ऑफर के साथ लगन की अग्रिम बुकिंग

50% राशि जमा कर करा सकते हैं शादी-विवाह की ज्वेलरी बुकिंग, डायमंड पर 0% और गोल्ड पर 100% तक मेकिंग चार्ज माफी; अगले सप्ताह स्कूटी का ड्रॉ

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
आगामी पर्व-त्योहार और शादी-विवाह के लगन को देखते हुए शहर के पीपरपाती रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी स्टोर ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। वर्तमान में सोने के भाव में आई गिरावट के बीच ग्राहकों को अपनी पसंद की गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी खरीदने और आगामी लगन के लिए अग्रिम बुकिंग कराने का विशेष अवसर मिल रहा है।

 

स्टोर के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि जिन परिवारों में आने वाले दिनों में शादी-विवाह, मांगलिक कार्यक्रम या त्योहारों को लेकर आभूषणों की खरीदारी की योजना है, उनके लिए किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से विशेष ऑफर पेश किया जा रहा है। ग्राहक महज 50 प्रतिशत राशि जमा कर अपनी पसंद के आभूषणों की अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं, जिससे आगामी लगन के लिए खरीदारी की योजना आसानी से बना सकें।

 

उन्होंने बताया कि स्टोर में डायमंड ज्वेलरी पर 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का विशेष ऑफर दिया जा रहा है, वहीं गोल्ड ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज की छूट उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट भी दी जा रही है। सोने के वर्तमान भाव में गिरावट और ज्वेलरी पर मिलने वाले विशेष ऑफर को देखते हुए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक बेहतर अवसर हो सकता है। प्रोपराइटरों ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा और आगामी शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि ग्राहक समय रहते अपनी पसंद के डिजाइन और आभूषण सुनिश्चित कर सकें।

वहीं, स्टोर की ओर से ग्राहकों के लिए एक और आकर्षक अवसर उपलब्ध है। अगले सप्ताह वर्ष की दूसरी स्कूटी का ड्रॉ आयोजित होने जा रहा है। ज्वेलरी स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहक इस ड्रॉ में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं और स्कूटी जीतने का मौका पा सकते हैं। गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर आकर्षक ऑफर, लगन की अग्रिम बुकिंग और स्कूटी ड्रॉ का मौका पाने के लिए ग्राहक पीपरपाती रोड, बक्सर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी स्टोर पहुंच सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button