न्यूज विज़न के दर्शको/ पाठको के लिए नवातार सोलर इंस्टॉलेशन में देगा 20 हजार रुपये तक की छूट, 9288013655 पर करे संपर्क
बक्सर में नवातार सोलर के माध्यम से 0 डाउन पेमेंट पर सोलर सिस्टम लगाने की सुविधा, अब तक लगभग 70 घरों एवं प्रतिष्ठानों में सफल इंस्टॉलेशन, 98 हजार तक सरकारी सब्सिडी का लाभ

न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिजली बिल से राहत पाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बक्सर में सोलर सिस्टम लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नवातार सोलर, एक निजी रजिस्टर्ड कंपनी, के माध्यम से अब तक बक्सर में घरेलू एवं व्यावसायिक क्षेत्र में लगभग 70 सोलर इंस्टॉलेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं।
कंपनी के प्रोप्राइटर रंजीत कश्यप ने बताया कि बक्सर डीएम साहिला के निर्देशानुसार प्रभा किरण के तहत विभिन्न कंपनियों के सोलर सिस्टम उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें टाटा, अडानी, वारी, बिक्रम समेत कई प्रतिष्ठित ब्रांड के सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 0 डाउन पेमेंट पर सोलर सिस्टम लगाने की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग बिना एकमुश्त बड़ी रकम खर्च किए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की छत पर सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम लगाने के लिए कम से कम ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों को 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ भी मिल रहा है। सोलर सिस्टम लगने से बिजली की खपत और बिजली बिल में राहत मिल सकती है, जिससे आने वाले समय में बिजली खर्च को कम करने में मदद मिलेगी।
रंजीत कश्यप ने बताया कि न्यूज विजन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर कार्यालय पहुंचने वाले ग्राहकों को विशेष ऑफर के तहत 20 हजार रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। यह ऑफर लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। सोलर सिस्टम लगाने, सब्सिडी, ईएमआई एवं विभिन्न ब्रांड की जानकारी के लिए इच्छुक लोग गौरीशंकर मंदिर, सोहनीपट्टी मंदिर के समीप कुम्हार टोली स्थित नवातार सोलर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।




