OTHERS

जासो गांव में पुलिस की छापेमारी, 410 ग्राम गांजा और नकदी के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

मानस पोर्टल पर मिली सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने की कार्रवाई, गांजा की पुड़िया बनाने वाली सामग्री भी बरामद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार को नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जासो गांव में छापेमारी कर एक कथित गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 410 ग्राम गांजा और 2935 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा गांजा की पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, मानस पोर्टल के माध्यम से जासो गांव में गांजा के अवैध कारोबार की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने जासो गांव में एक मैरेज हॉल के सामने स्थित एक घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को 410 ग्राम गांजा और 2935 रुपये नकद मिले। साथ ही गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई।

 

गिरफ्तार आरोपित की पहचान जासो निवासी संतोष राम उर्फ मुन्ना राम के पुत्र कमलेश कुमार उर्फ शैलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button