बिहार भ्रमण पर बक्सर पहुंचे जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
वृन्दावन वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित हुई संगठन की समीक्षा बैठक, बोले प्रदेश अध्यक्ष– बिहार में नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा और संगठन को मजबूत करना भ्रमण का मुख्य उद्देश्य

न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार में संगठन को मजबूत करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार भ्रमण पर निकले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नरकटियागंज के विधायक विशाल कुमार बुधवार को बक्सर पहुंचे। उनके आगमन पर वृन्दावन वाटिका मैरिज हॉल में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मानसिंहका के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
इस दौरान आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने बिहार भ्रमण के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों की चर्चा करने के साथ-साथ पार्टी संगठन की गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने बक्सर में व्यावसायिक प्रकोष्ठ की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां का संगठन बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा की तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में जिले के सभी 10 प्रखंडों एवं नगर के अध्यक्षों के साथ जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रवक्ता और मुख्यालय प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ध्रुव वर्मा, जिला प्रवक्ता मोहन चौधरी, नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्यालय प्रभारी मुन्ना चौरसिया, सत्यनारायण सिंह, दीपक जायसवाल, शिंदेश्रानंद बक्सरी, संजय सिंह, अरविंद उपाध्याय, निर्मल पासवान, रोहताश गोयल, आजाद सिंह राठौर, राज कुमार यादव, राधेश्याम वर्मा, अमित गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील कुमार एवं उमेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी के बीच आयोजित इस बैठक को बक्सर में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक सक्रियता और एकजुटता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




