त्योहारों के सीजन में किसना का धमाका ऑफर, ज्वेलरी खरीदने पर स्कूटी और कार जीतने का मौका
महज 25% बुकिंग अमाउंट देकर सुरक्षित कराएं पसंदीदा ज्वेलरी, सोने के भाव घटने पर मिलेगा नए बाजार भाव का लाभ और बढ़ने पर पुराना रेट रहेगा सुरक्षित

न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के पिपरपाती रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से दशहरा, धनतेरस और दीपावली के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ‘त्योहार धमाका ऑफर’ की शुरुआत की गई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आकर्षक उपहार जीतने के साथ-साथ डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर विशेष सुविधा का लाभ मिलेगा। ऑफर में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से स्कूटी अथवा कार जीतने का अवसर भी दिया जाएगा।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी बक्सर के ग्राहकों ने इस तरह के ऑफर के तहत स्कूटी और कार जैसे आकर्षक इनाम जीते थे। इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में दशहरा, धनतेरस और दीपावली के मौके पर ग्राहकों के लिए यह विशेष ऑफर शुरू किया गया है।
25 प्रतिशत बुकिंग पर पसंदीदा ज्वेलरी सुरक्षित
ऑफर की खासियत यह है कि ग्राहक अपनी पसंदीदा डायमंड या गोल्ड ज्वेलरी को महज 25 प्रतिशत बुकिंग अमाउंट देकर सुरक्षित करा सकते हैं। बुकिंग के बाद बाजार में सोने के भाव में होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर भी ग्राहकों को विशेष सुविधा दी जा रही है। किसना के प्रोपराइटर ने बताया कि यदि बुकिंग के बाद बाजार में सोने का भाव कम होता है, तो ग्राहक को कम हुए बाजार भाव के अनुसार कीमत का लाभ मिलेगा। वहीं, यदि बाजार में सोने का भाव बढ़ जाता है, तो ग्राहक की बुकिंग के समय तय किया गया रेट ही सुरक्षित रहेगा। इस सुविधा से ग्राहकों को बाजार में सोने की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी करने में सहूलियत मिलेगी।
लकी ड्रॉ में स्कूटी और कार जीतने का मौका
त्योहार धमाका ऑफर के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। लकी ड्रॉ के माध्यम से ग्राहकों को बिल्कुल नई स्कूटी अथवा कार जीतने का मौका दिया जाएगा। इस आकर्षक इनाम योजना को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
नवंबर तक लागू रहेगा विशेष ऑफर
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी प्रबंधन के अनुसार यह विशेष ऑफर नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे ऑफर की अवधि के दौरान पिपरपाती रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अपनी पसंद के डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी डिजाइन का चयन करें और त्योहार धमाका ऑफर का लाभ उठाएं। त्योहारों के इस खास सीजन में ज्वेलरी खरीदारी के साथ स्कूटी और कार जैसे आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलने से ग्राहकों के लिए यह ऑफर विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।




