OTHERS

मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श और रियायती जांच से सजा स्वास्थ्य मेला, दर्जनों लोगों ने उठाया लाभ

ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क शोरूम के सामने लाल पैथोलेब का दो दिवसीय आयोजन, अनुभवी चिकित्सकों ने दी निःशुल्क स्वास्थ्य सलाह

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क शोरूम के सामने लाल पैथोलेब की ओर से 22 और 23 अगस्त को दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक जांच और चिकित्सकीय सलाह की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

 

स्वास्थ्य मेले में अनुभवी चिकित्सकों की मौजूदगी में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने चिकित्सकों से अपनी परेशानी साझा की और आवश्यक सलाह प्राप्त की। शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया। लाल पैथोलेब के प्रोपराइटर गौरव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को मुफ्त में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण पैथोलॉजी जांच भी सामान्य शुल्क की तुलना में आधे से भी कम शुल्क पर उपलब्ध कराई गई।

 

शिविर में CBC, SUGAR, LIPID PROFILE, LFT एवं KFT समेत विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई। इससे लोगों को एक ही स्थान पर चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरी पैथोलॉजी जांच कराने की सुविधा मिली। आयोजकों के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते बीमारियों की पहचान करने के उद्देश्य से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जा सकते हैं। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और कम शुल्क में जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लाल पैथोलेब के इस पहल की सराहना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button