OTHERS

स्मृति कॉलेज में BCA, BBA, BJMC और लाइब्रेरी साइंस में नामांकन शुरू

इंटरमीडिएट व स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कैरियर बनाने का अवसर, तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा पर कॉलेज का विशेष जोर

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
चरित्रवन स्थित स्मृति कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में विभिन्न कैरियर उन्मुखी एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में नामांकन का अवसर शुरू हो गया है। कॉलेज में बीसीए, बीबीए, बीजेएमसी (पत्रकारिता) तथा एक वर्षीय लाइब्रेरी साइंस जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी, प्रबंधन, मीडिया और पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर कैरियर के लिए तैयार किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान अथवा वाणिज्य) उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं बीसीए, बीबीए एवं बीजेएमसी (पत्रकारिता) में नामांकन ले सकते हैं। वहीं स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी एक वर्षीय लाइब्रेरी साइंस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

 

 

तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा समय की जरूरत
कॉलेज के निदेशक एवं शिक्षाविद् डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी, प्रबंधन, सूचना एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक शिक्षा के साथ कैरियर उन्मुखी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का अध्ययन काफी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि एआईसीटीई से अनुमोदित बीसीए पाठ्यक्रम में नियमित कक्षा-अध्ययन और पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद स्मृति कॉलेज के कई विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और अपने परिवार को बेहतर ढंग से सहयोग कर रहे हैं।

 

नियमित अध्ययन और प्रायोगिक ज्ञान पर जोर
डॉ. रमेश कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहता है, प्रायोगिक कार्यों में रुचि लेता है और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करता है, उसके रोजगार एवं कैरियर में सफल होने की संभावना काफी अधिक रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल परीक्षा और डिग्री तक सीमित रहने के बजाय विषय से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकसित करने की सलाह दी। उनका कहना है कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में डिग्री के साथ-साथ तकनीकी दक्षता, संचार कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार योग्य स्किल का होना भी बेहद जरूरी है।

आधुनिक सुविधाओं के साथ रोजगारपरक शिक्षा का प्रयास
कॉलेज निदेशक ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉलेज में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, आधुनिक कंप्यूटर लैब और समृद्ध पुस्तकालय जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कॉलेज प्रबंधन का प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और रोजगार के लिए आवश्यक कौशल से भी जोड़ा जाए, ताकि शिक्षा पूरी करने के बाद वे अपने चुने हुए क्षेत्र में बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

विद्यार्थियों से समय पर नामांकन की अपील
डॉ. रमेश कुमार ने इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों से अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त कैरियर उन्मुखी पाठ्यक्रम का चयन करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर नामांकन कराकर अपने भविष्य की दिशा तय करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को बदलते रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार सही पाठ्यक्रम का चयन कर शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button