OTHERS

मित्रता दिवस और सिस्टर्स डे पर मॉडर्न जांच घर का स्वास्थ्य शिविर, आधी कीमत पर हुईं जांचें

बक्सर में आयोजित विशेष हेल्थ कैंप में सैकड़ों लोगों ने कराया ब्लड टेस्ट, Agilus Diagnostics की अत्याधुनिक लैब सुविधाओं से मिली विश्वसनीय जांच

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मित्रता दिवस एवं सिस्टर्स डे के शुभ अवसर पर रविवार को बक्सर शहर के सिद्धनाथ घाट रोड स्थित प्रतिष्ठित मॉडर्न जांच घर के तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं ब्लड टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

 

शिविर के दौरान शुगर, कोलेस्ट्रॉल, टोटल प्रोटीन, आयरन, एसजीपीटी, एसजीओटी, टीएसएच, एचबीए1सी, ब्लड प्रेशर, वजन सहित कई आवश्यक पैथोलॉजी जांचें 50 प्रतिशत या उससे भी कम रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं। सभी जांचें भारत की अग्रणी डायग्नोस्टिक्स कंपनी Agilus Diagnostics (Formerly SRL Diagnostics) की अत्याधुनिक एवं विश्वसनीय लैब सुविधाओं के माध्यम से की गईं, जिससे लोगों को किफायती दर पर उच्च गुणवत्ता वाली जांच का लाभ मिला। मॉडर्न जांच घर के निदेशक मुकेश कुमार पाठक (मंटू जी) ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच के माध्यम से गंभीर बीमारियों की पहचान में मदद करना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

शिविर में पहुंचे प्रमोद मिश्रा एवं गुप्तेश्वर पटेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कम लागत में गुणवत्तापूर्ण जांच की सुविधा मिलने से आम लोगों को काफी लाभ हुआ। मॉडर्न जांच घर ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर राजीव कुमार पाठक, साकेत कुमार श्रीवास्तव (चंदन), हामिद अहमद (डब्लू), विवेक कुमार सिंह, रौनक सूरज, रंजन ओझा सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button